Monday, 14 September 2015

Mumbai Hindi

मुंबई
मुंबई सपनों का शहर है जो अपने फैशन, आकर्षक जीवनशैली, बालीवुड और कुछ बहुत प्रसिद्द सिने कलाकारों के घर के लिये जाना जाता है। सीधे शब्दों में कहें तो मुंबई का सपना विश्व में अमेरिका के सपने की तरह है। मुंबई शहर के विभिन्न रंग इसकी सर्वदेशीय भीड़, पूजा के विभिन्न स्थान और प्रकार और विभिन्न व्यंजनों में स्पष्ट रूप से ज़ाहिर होते हैं तथा आपके लिये अनेक चुनाव प्रस्तुत करते हैं।मुंबई देश के बाकी हिस्सों से सड़क, रेल,समुद्र और हवाके माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जब आप मुंबई शहर पहुँचते हैं तो आप देश के अन्य भागों की जीवन पद्धति और मुंबई की जीवन पद्धति में अंतर स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।  यहाँ की हवा में दोस्ती की एक अंतर्निहित भावना है और यहाँ आप व्यस्त रास्ते पर चलती हुई टैक्सियों और स्काय वॉक पर चलने वाले राहगीरों को अनुशासन के एक विचित्र प्रकार के शिकंजे में देखेंगे जिसके वे अभ्यस्त हो गए हैं।  मुंबई अब तक भारत का अद्वितीय पर्यटन स्थल है।
गेटवे ऑफ इंडिया
मुंबई के कोलाबा में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया वास्तुशिल्प का चमत्कार है और इसकी ऊँचाई लगभग आठ मंजिल के बराबर है। वास्तुकला के हिंदू और मुस्लिम दोनों प्रकारों को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण सन 1911 में राजा की यात्रा के स्मरण निमित्त किया गया। पृष्ठभूमि में गेटवे ऑफ इंडिया के साथ आपकी एक फोटो खिंचवाएँ बिना मुंबई की यात्रा अधूरी है। गेटवे ऑफ इंडिया खरीददारों के स्वर्ग कॉज़वे और दक्षिण मुंबई के कुछ प्रसिद्द रेस्टारेंट जैसे बड़े मियाँ, कैफ़े मोंदेगर और प्रसिद्द कैफ़े लियोपोल्ड के निकट है।
हाजी अली मस्जिद
मुंबई के वर्ली सी फ़ेस में स्थित हाजी अली मस्जिद का एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है। यह मस्ज़िद समुद्र के बीच एक चट्टान पर स्थित है और यह एक लंबे कृत्रिम घाट के माध्यमसे तट से जुड़ी हुई है जिस पर से तीर्थ यात्रियों की भीड़ दरगाह की ओर जाती आती है। किसी भी धर्म, जाति या मूल का व्यक्ति अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार हाजे अली दरगाह का अनुभव अवश्य लेता है।
जुहू बीच
सभी समुद्र तट प्रेमियों के लिये जुहू बीच सुलभ है और पूरे समय जीवन से भरा हुआ होता है। बांद्रा से लगभग 30 मिनिट की दूरी पर स्थित यह बीच मुंबई के प्रसिद्द व्यंजनों जैसे भेलपुरी, पानीपुरी, तथा सैंडविच का मज़ा लेने के लिये उपयुक्त स्थल है। आईस पॉप्सिकल्स जिन्हें गोला भी कहा जाता है, पर्यटकों के लिये एक प्रमुख आकर्षण है। चौबीसों घंटे जीवन रक्षकों और पुलिस की उपस्थिति के कारण जुहू बीच सुरक्षित है। शाम को यहाँ अनेक पर्यटक और निवासी सूर्यास्त देखने के लिये आते हैं।

मरीन ड्राईव
मरीन ड्राईव पर टहलते हुए आप विश्व प्रसिद्द चौपाटी तक जा सकते हैं जहाँ आप मुंबई के स्ट्रीट फ़ूड ( सड़क के किनारे लगे हुए खाने के स्टॉल) जैसे भेलपुरी, पानीपुरी, सैंडविच और फालूदा का आनंद उठा सकते हैं। मरीन ड्राईव में कुछ महँगे ब्रांड की दुकानें और अद्वितीय हथकरघा दुकानें हैं। यहाँ शाम के समय आईये जब रोशनी समुद्र की प्राकृतिक सुंदरता को ढँक देती है। रात के समय मरीन ड्राईव सेमुंबई के क्षितिज को देखना अविस्मरणीय है।
सिद्धिविनायक मंदिर
हिंदू भगवान गणपति को समर्पित इस मंदिर में सन 1900 से पर्यटक नियमित रूप से आते हैं। पहले यह ईंटों की बनी हुई कुछ फुट चौड़ी संरचना थी जो आज मुंबई का सबसे धनी मंदिर बन गया है और कई लोगों के दिल के बहुत करीब है। मंदिर की वास्तुकला और पर्यटकों का प्रबंधन उल्लेखनीय है।
वी. टी. स्टेशन
वी. टी. स्टेशन जिसे छत्रपति शिवाजी स्टेशन भी कहा जाता है, कई वर्षों से मुंबई का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। यहाँ शहरी युवाओं की भीड़ रहती है और इस क्षेत्र के फुटपाथ और सबवे में कई आवश्यक वस्तुएँ जैसे इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएँ, कंप्यूटर बाज़ार और कपड़े की दुकाने हैं। वे पर्यटक जो दक्षिण मुंबई में ठहरें हैं उन्हें होटल के नीचे ही अनेक विकल्प उपलब्ध हैं जहाँ वे 17 वीं शताब्दी की पुस्तकों, स्टैम्प और सिक्के बेचने वाली दुकानों में सौदेबाज़ी कर सकते हैं।

एसेल वर्ल्ड और वॉटर किंगडम

एशिया के सबसे बड़े मनोरंजन पार्क कर लिये तैयार हो जाईये। डिज्नीलैंड के प्रारूप पर बने मुंबई के एसेल वर्ल्ड में एक दिन बिताना बहुत मजेदार होता है। यह स्थान सिर्फ साहसिक गतिविधियों और गति से डरने वालों के लिये है बल्कि इस मनोरंजन पार्क में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिये राईड्स और गतिविधियाँ उपलब्ध हैं।




No comments:

Post a Comment