Monday, 14 September 2015

Goa Hindi

गोवा जाने का सबसे बेहतरीन समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है। इस मौसम में यहां बहुतायत मेंपर्यटक आते हैं। जून से सितंबर तक यहां बहुत अधिक वर्षा होने के कारण इस मौसम में यहां पर्यटक कम ही आते हैं। ईसाइयों की बहुलता के कारण क्रिसमस के समय गोवा में बहुत सारे सांस्कृतिक आयोजन होते हैं, जिनका आनंद लेने के लिए पर्यटक इस समय विशेष तौर पर गोवा आते हैं।

  देखने योग्य स्थान - पणजी, वास्को दा गामा, मारगांव, मापुसा, पोंडा, ओल्ड गोवा, छापोरा, वेगाटोर, बेनॉलिम, दूधसागर झरने। यहां के सांस्कृतिक स्थल, संग्रहालय, पुरा महत्व का संग्रह आदि है। इसके अलावा गोवा का अगुडा किला भी प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है।

पणजी
वर्तमान गोवा, पणजी का पर्यायवाची है।बेशक यह सबसे बड़ा शहर नहीं है और न ही सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है; लेकिन फिर भी यही जगह सभी कार्यों का केंद्र बनती है।पणजी का शाब्दिक अर्थ है,’वह भूमि जहाँ कभी बाढ़ नहीं आती’। यह जगह 7मी. की औसत उंचाई पर स्थित है तथा यहाँ प्रवेश करते ही आपको यह आभास हो जाएगा कि गोवा के बाकी शहरों की अपेक्षा यह शहर कुछ अधिक गतिशील है। लेकिन फिर भी, अधिकतर दूसरे महानगरों की अपेक्षा कम गतिशील होने के कारण शहरी लोग यहाँ छुट्टियों का पूरा मज़ा ले सकते हैं।
पणजी में गोवा का पैतृक संग्रहालय देखने योग्य है और साथ ही यहाँ होने वाली व्यापारिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियाँ अद्भुत हैं जो गोवा की पहचान हैं। इस संग्रहालय में गोवा की रबड़ की खेती से लेकर लवण कंपनियों तक, प्रत्येक चीज़ को दर्शार्या गया है। यही पर ’लेजेंड ऑफ बिगफुट’ का दिलचस्प प्रदर्शन भी देखा जा सकता है।
वर्तनाम समय में ’ बिगफुट ’ एक विशाल मंच बन चुका है जहाँ अनेक कार्यक्रम तथा अभिनय किए जाते हैं। यदि आप पणजी में ईडीसी कांप्लेक्स के पास हैं तो आप आसानी से गोवा के स्टेट म्यूजि़यम तक पहुंच सकते हैं 8000 वस्तुएँ प्रदर्षित की गई हैं जिनमें मिट्टी के प्राचीन बर्तन, लकड़ी की प्राचीन वस्तुएँ तथा शिल्पकला, हिंदु व जैन धर्मग्रंथों को दर्शाती विभिन्न पेंटिंग सम्मिलित हैं। हर साल लाखों की संख्या में छात्र, कलाप्रेमी तथा जिज्ञासु पर्यटक गोवा का स्टेट म्यूजि़यम देखने के लिए आते हैं।
मांडवी नदी पर सुबह और शाम के अद्भुत नज़ारें देखने के लिए आप बैंसतरिम पुल पर जा सकते हैं जिसे स्थानीय लोगमेटा ब्रिज कहते हैं। पणजी अपने धार्मिक स्थानों जैसे सेंट कैथरीन की चैपल तथा पणजी चर्च के लिए भी प्रसिद्ध है। हिंदु लोग अकसर महालक्ष्मी तथा मारुति मंदिर देखने के लिए आते हैं।

वास्को दा गामा
वास्को दा गामा जिसे स्थानीय लोग वास्को कहते हैं, एक तेज़ और हलचल भरा शहर है। हवाई अड्डे के पास होना इस शहर का एक मुख्य पहलू है जो इस जगह को महत्वपूर्ण बनाता है। बैना, हंसा, बोगमालो और मज़ेदार नाम वाला दादी माँ होल, सभी तट प्रसिद्ध हैं जहाँ हर जगह से पर्यटक आते हैं। असलियत में यह तट बहुत छोटा है, लेकिन शैक के व्यवसायीकरण से दूर यह पूरी तरह से प्राकृतिक है और गोवा तथा वास्को के सुंदर छोटे सीनों में से एक है। यहाँ आप पुर्तगालियों के समय से गोवा के नौसेना इतिहास का व्यावहारिक प्रदर्शन देख सकते हैं। वर्का बीच के पास मारगाओ बंदरगाह के प्रवेशद्वार पर 1624 में निर्मित मारमुगाओ किला स्थित है। यह जगह ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है जहाँ कुछ सुसंरक्षित शिलालेख हैं।

 मापुसा
मपुसा, उत्तरी गोवा में एक टाऊनशिप है जो बागा, अंजुना और कैलेंग्यूट बीच के बहुत पास है। इस प्रदेश की राजधानी, पणजी से लगभग 13कि.मी. दूर यह जगह यात्रियों के लिए किफायती है। अक्तूबर से दिसंबर के बीच आने वाले यात्रियों के लिए यहाँ होटल सुविधा बेहतर है। शुक्रवार बाज़ार के लिए प्रसिद्ध, मपुसा में पास के गाँवों से भी फे़रीवाले अनोखी हस्तकला, कृषि उत्पाद, ताज़े फल तथा अन्य एथनिक सामान बेचने के लिए आते हैं। मपुसा अपने तरह-तरह के सीफूड के लिए भी जाना जाता है। पणजी और गोवा के दूसरे शहरों के लिए मपुसा से नियमित बस सेवा उपलब्ध है।  

मडगांव दक्षिण गोवा में एक छोटी सी बस्ती है, जो एक किलोमीटर के दायरे में होते हुए बहुत ही आकर्षक जगह है। इस जगह से दक्षिण गोवा के कई महत्त्वपूर्ण  समुद्र तट निकट हैं जिस वजह से यहाँ पर्यटकों की भारी आमद देखी जा सकती है। प्रसिद्ध चर्चों और मंदिरों के अलावा एक बात और है जो इस जगह को विशेष दर्जा देती है।
गोवा के बीच - गोवा अपने बीचो के लिए भी प्रसिद्ध है I बागा, कैलेंग्यूट, अंजुना इत्यादि प्रसिद्ध बीच है

गोवा के नेशनल पार्क - गोवा में कई संग्रहालय व अभयारण्य है। बोंडला अभयारण्य, कावल वन्य प्राणी अभयारण्य, कोटिजाओ वन्य प्राणी अभयारण्य आदि प्रमुख है।
 
धार्मिक स्थल में आप बैसिलिका ऑफ बॉम जीसस (सेंट कैथरीन्स), कैथेड्रल ऑफ सेंट काजेतान, दत्त मंदिर, चर्च ऑफ सेंट फ्रांसिस, मंगेश श्री महालसा आदि देख सकते हैं। गोवा के ऐतिहासिक चर्च व खूबसूरत मंदिर भी पर्यटकों को गोवा में छुट्टियां बिताने को आमंत्रित करते हैं।

गोवा के ऐतिहासिक चर्चों में सेंट फ्रांसिस, ऑफ असीसी, होली स्पिरिट, पिलर सेमिनरी, सालीगांव, रकोल आदि चर्च है। इसके अतिरिक्त सेंट काजरन चर्च, सेंट आगस्टीन टॉवर, ननरी ऑफ सेंट मोनिका तथा सेंट ऐरक्स चर्च भी प्रसिद्ध है।



गोवा कैसे पहुंचें -
गोवा का निकटतम हवाई अड्डा डबोलिन हवाई अड्डा है, जो गोवा से लगभग 29 किमी दूर है। गोवा के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और चेन्नई से सीधी विमान सेवा उपलब्ध है। 

गोवा 'कोंकण रेलवे' से जुड़ा है अत: ट्रेन से भी आप आसानी से गोवा पहुंच सकते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा भी गोवा का सीधा संबंध मुंबई, बेंगलुरू, पुणे आदि शहरों से है।
 


Kolkatta Hindi

कोलकाता
यदि भारत को सांस्कारिक रूप से मजबूत और इसकी जडें पारंपरिक रूप से गहरी मानी जाती हैं तो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को देश का दिल माना जाता है। इस शहर को पहले कलकत्ता के नाम से जाना जाता था जो अंग्रेजों के ज़माने से ही हमारे देश का सांस्कृतिक केंद्र रहा है। कोलकाता के लोगों को कई दशकों से साहित्य और कला प्रदर्शन के लिए सराहा जाता रहा है। दुर्गा पूजा, दीवाली और दशहरे के कुछ ही दिनों पहले मनाई जाने वाली काली पूजा जैसे त्योहारों को मनाने के तरीके और उनके द्वारा अपने घरों को सजाने के तरीके से उनके कला प्रेम के स्पष्ट सबूत मिलते हैं। कोलकाता और उसके आसपास बहुत से पर्यटक आकर्षण हैं जैसे विक्टोरिया मैमोरियल, इंडियन म्यूज़ियम, ईडेन गार्डन, साइंस सिटी और भी बहुत कुछ। यहाँ बहुत सी एतिहासिक इमारतें हैं जैसे जीपीओ और कलकत्ता हाईकोर्ट, जो पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं।
हावड़ा ब्रिज
कोलकाता की यात्रा हावड़ा ब्रिज देखे बिना और उसकी तस्वीरों की यादगार निशानी के बिना पूरी नहीं हो सकती। निलंबित पुल का निर्माण ब्रिटिश राज में किया गया था जिसे 1943 में वापस बनाया गया और वह कई बॉलीवुड और हॉलीवुड की फल्मों में अमर हो गया। काफी पुराना हावड़ा ब्रिज को रवीन्द्र सेतु के नाम से भी जाना जाता है।
इसकी पहचान कोलकाता और आपसपास के टाउनशिप से कहीं ज्यादा है। कोलकाता इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर उड़ते समय हावड़ा ब्रिज का वैभव अनायास ही आपका ध्यान आकर्षित कर लेगा। 
विक्टोरिया मैमोरियल
विक्टोरिया मैमोरियल भारत में अंग्रेजी राज को दी गई एक श्रद्धांजलि है, इसे पुनः निर्मित किया गया था और यह ताजमहल पर आधारित था। इसे आम जनता के लिए 1921 में खोला गया था, इसमें शाही परिवार की कुछ तस्वीरें भी हैं। इन बेशकीमती प्रदर्शन के अलावा पर्यटक विक्टोरिया मेमोरियल की ख़ूबसूरत संरचना को देखने यहाँ आते हैं। यह कोलकाता के सबसे मशहूर दर्शनीय स्थलों में से एक है।

बिड़ला औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकीय संग्रहालय

भारत में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बिरला की रुचि को साथ रखते हुए इस म्यूज़ियम का उद्घाटन 1959 में किया गया था। इसमें कुछ पुराने तकनीकी चमत्कार जैसे भाप इंजन, ग्रामोफोन, साउंड रिकार्डर, टेलीफोन, रोड रोलर और एक अच्छी तरह संभाल कर रखी गई पुराने जमाने की रोल्स रॉयस फेंटम 1 भी शामिल है।

पार्क स्ट्रीट और कामक स्ट्रीट

पार्क स्ट्रीट जो कामक स्ट्रीट के पास ही है, दोनों ही दक्षिण कोलकाता के आधुनिक शॉपिंग क्षेत्र हैं, जो विश्व के बेहतर ब्रांड उपलब्ध कराते हैं। इन क्षेत्रों में स्ट्रीट शॉपिंग आपको प्रीमियम वस्तुओं पर खासी छूट दिला सकती है। चाहे आप कोलकाता व्यापार के सिलसिले में गए हो या छुट्टियां बिताने, पार्क स्ट्रीट और कामक स्ट्रीट पर टहलना आपके लिए उपयोगी साबित होगा।
भारतीय संग्रहालय
कोलकाता का भारतीय संग्रहालय भारत का सबसे बड़ा और विश्व का सबसे पुराना संग्रहालय होने का दावा करता है। यहाँ विभिन्न युगों के सामान्य ज्ञान से लेकर मानव विज्ञान और विज्ञान का प्रदर्शन किया गया है। यह ब्रिटिश राज पर विशेष जोर देता है। इसके अलावा यह तिब्बती, बर्मी और मुगल प्रदर्शन की भी सुविधाएँ देता है।

खानपान

बंगाली, चावल और दाल की करी के साथ मिलाकर बनाई गई स्वादिष्ट मछली के लिए जाने जाते हैं। शहर में हर जगह बहुत कम कीमत पर स्थानीय भोजन परोसने वाले रेस्त्रां और भोजनालय हैं। यदि आप कोलकाता जाएँ तो शहर में स्थानीय खाद्य दुकानों पर जाना न भूलें। बंगाली मिठाइयाँ पूरे देश में लोकप्रिय हैं, संदेश, मिष्ठी दोई (मीठा दही) और बहुत प्रसिद्ध रस मलाई का स्वाद जरूर चखें। यदि आप कुछ रोमांचक सा महसूस करना चाहते हैं या आपको एक बदलाव की जरूरत है तो चाइना टाउन की यात्रा आपको कुछ स्वादिष्ट भारतीय मसाले वाले चाइनीज़ फूड का अनुभव करा सकती है।  

कोलकाता तक कैसे पहुँचें
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की राजधानी है, यह सड़क, रेल और हवाई मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।


Luhknow Hindi

लखनऊ 
लखनऊ को नबाबों की नगरी के नाम से जाना जाता है, जो उत्‍तर प्रदेश की राजधानी है और गोमती नदी के तट पर स्थित है। इस शहर का इतिहास सूर्यवंशी राजवंश के काल का है। लखनऊ की स्‍थापना नवाब आसफ - उद - दौला द्वारा की गई थी, उन्‍होने इसे अवध के नवाबों की राजधानी के रूप में पेश किया था। वास्‍तव में, नवाबों ने इस शहर को एक विनम्र संस्‍कृति के अलावा शानदार पाक शैली भी प्रदान की है जो वर्तमान समय में पूरी दुनिया में विख्‍यात है। लखनऊ उर्दू, हिंदुस्‍तानी और हिन्‍दी भाषा का जन्‍म स्‍थान है और इस शहर का भारतीय कविता और साहित्‍य में काफी योगदान भी रहा है। पूरे देश में इस शहर में सबसे उम्‍दा कारीगर मिलते हैं और यहां की चिकनकारी का काम पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है I
बड़ा इमामबाड़ा
बड़ा इमामबाड़ा, एक विशेष धार्मिक स्‍थल है। इसे आसिफ इमामबाड़ा के नाम से भी जाना जाता है क्‍योंकि इसे 1783 में लखनऊ के नबाव आसफ - उद - दौला द्वारा बनवाया गया था। इमामबाड़ा, लखनऊ की सबसे उत्‍कृष्‍ट इमारतों में से एक है। एक परिसर में एक श्राइन, एक भूलभूलैया - यानि भंवरजाल, एक बावड़ी या सीढियोंदार कुआं और नबाव की कब्र भी है जो एक मंडपनुमा आकृति से सुसज्जित है। इस इमारत की डिजायन की मुख्‍य विशेषता यह है कि इसमें कहीं भी लोहे का इस्‍तेमाल नहीं किया गया है और न ही किसी यूरोपीय शैली की वास्‍तुकला को शामिल किया गया है। इस इमारत का मुख्‍य हॉल 50x16x15 मीटर का है जहां छत पर कोई भी सपोर्ट नहीं लगाया गया है। बड़ा इमामबाड़ा को यहां की भूलभूलैया के लिए जाना जाता है जहां कई भ्रामक रास्‍ते हैं जो एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और इनमें कुल 489 दरवाजे हैं।

छोटा इमामबाड़ा

छोटा इमामबाड़ा या छोटा श्राइन, लखनऊ में स्थित एक भव्‍य स्‍मारक है। इसे हुसैनाबाद इमामबाड़ा भी कहा जाता है। इस इमामबाड़ा को 1838 में मोहम्‍मद अली शाह के द्वारा बनवाया गया था, जो अवध के तीसरे नवाब थे। यह इमामबाड़ा, लखनऊ के पुराने क्षेत्र चौक के पास में ही स्थित है। इस इमामबाड़े को नवाब के अन्तिम विश्राम स्‍थल यानि मकबरे के रूप में बनाया गया है। इस स्‍थल पर नवाब की और उनके परिवार के अन्‍य सदस्‍यों की कब्र बनी हुई है। छोटा इमामबाड़ा की डिजायन में गुम्‍बद पूरी तरह से सफेद है और बुर्ज व मीनारें चारबाग पैटर्न पर आधारित हैं। इमारत में किया गया कांच का काम, वास्‍तुकला में फारसी शैली को स्‍पष्‍ट दर्शाता है। इस इमारत में फारसी शैली का व्‍यापक उपयोग हुआ है। यहां की दीवारों पर अरब में लिखावट की गई है जो वाकई में बेहद खास और सुंदर है।
छोटा इमामबाड़ा को पैलेस ऑफ लाइट कहा जाता है क्‍योंकि त्‍यौहारों के दौरान इसे अच्‍छी तरह सजाया जाता था। इस स्‍मारक में लगी झूमरें, बेल्जियम से आयात करके लाई गई थी, जिन्‍हे इंटीरियर के लिए मंगवाया गया था।

 

 

रूमी दरवाजा

रूमी दरवाजा को तुर्कीश द्वार के नाम से भी जाना जाता है, जो 13 वीं शताब्‍दी के महान सूफी फकीर, जलाल-अद-दीन मुहम्‍मद रूमी के नाम पर पड़ा था। इस 60 फुट ऊंचे दरवाजे को सन् 1784 में नवाब आसफ - उद - दौला के द्वारा बनवाया गया था। यह द्वार अवधी शैली का एक नायाब नमूना है और इसे लखनऊ शहर के लिए प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है। इस गेट के ऊपर नवाबों के युग में एक लैम्‍प रखी गई थी, जो उस युग में रात के अंधेरे में रोशनी प्रदान करती थी। यह जगह और भी लुभावनी हो जाती है जब इस द्वार पर बनी मेहराबों के पास में लगे सुंदर से फव्‍वारों से कली के आकार में पानी गिरता है।

फिरंगी महल

फिरंगी चौक, लखनऊ में विक्‍टोरिया रोड़ और चौक के बीच में स्थित है। इस भव्‍य स्‍मारकीय इमारत का नाम इसके पीछे एक तथ्‍य पर पड़ा है। कहा जाता है कि यह चौक यूरोपियन लोगों के कब्‍जे में था जिन्‍हे फिरंगी कहा जाता था और इसी कारण इसे फिरंगी चौक के नाम से जाना जाता है। वास्‍तव में इस चौक का नाता एक फ्रैंच व्‍यवसायी, नील के साथ था, जो यहां अन्‍य फ्रैंच व्‍यवसायियों के साथ मुगल बादशाह औरंगजेब के शासन काल के दौरान रहता था।
इस महलनुमा निवास पर पहले विदेशा स्‍वामित्‍व था, जिसे बाद में एक शाही फरमान के बाद सरकार ने जब्‍त कर लिया था। बाद में इसे इस्‍लामी मामलों पर सम्राट के सलाहकारों मुल्‍लाह असद बिन कुताब शहीद और उसके भाई मुल्‍लाह असद बिन कुताब उद्दीन शहीद को हस्‍तांतरित कर दिया गया।
इन दोनों भाईयों ने इस घर को एक बड़े इस्‍लामिक संस्‍था में बदल दिया, उनके स्‍टैचू को कैम्ब्रिज और ऑक्‍सफोर्ड यूनीवर्सिटी ऑफ इंग्‍लैंड के साथ तुलना भी किया गया। महात्‍मा गांधी ने भी अपना कुछ समय फिरंगी महल में बिताया है और जिस कमरे में वह ठहरे थे, वहां उनसे जुड़ी यादों को सजाकर रखा गया है। फिरंगी महल का इस्‍लामी संस्‍कृति और परंपरा के संरक्षण में अभूतपूर्व योगदान रहा है।

 

गौतम बुद्ध पार्क

गौतम बुद्ध पार्क, लखनऊ के कई ऐतिहासिक स्‍मारकों और पार्को में से एक है जो इन सभी में से सबसे नवीनतम है। यह माना जाता है कि गौतम बुद्ध ने अपने जीवन का अधिकाश: समय उत्‍तरप्रदेश में बिताया था और लखनऊ का प्राचीन नाम नखलऊ हुआ करता था, जो भगवान बुद्ध के नाखून के नाम से व्‍युत्‍पन्‍न हुआ था।
इस पार्क को लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा 1980 में दस एकड़ के क्षेत्रफल में विकसित किया गया था। इस पार्क में भगवान बुद्ध की संगमरमर  की विशाल प्रतिमा लगी हुई है।  यह पार्क रूमी दरवाजा, बड़ा इमामबाड़ा और शहीद स्‍मारक के पास में लखनऊ के पुराने शहर में स्थित है और अपने शांत वातावरण और उत्‍तम सौंदर्य के लिए पर्यटकों के मध्‍य खासा प्रसिद्ध है।
इस पार्क में कलात्‍मक उद्यान, फव्‍वारे,लैम्‍प पोस्‍ट, बेंच, रेलिंग्‍स, कई तरह के पेड़ - पौधे और कई छोटी - छोटी मूर्तियां भी शामिल हैं।  यह पार्क लखनऊ आने वाले पर्यटकों के अलावा स्‍थानीय निवासियों के लिए भी पसंदीदा स्‍थल है। यहां आकर बच्‍चे खेल सकते है और बड़े लोग मनोरंजक गतिविधियों का आंनद उठा सकते हैं।
वैसे यहां बच्‍चों के खेलने के लिए कई प्रकार के गेम उपलब्‍ध है, साथ ही साथ कई प्रकार के झूले भी यहां झूले जा सकते हैं। यहां की कृत्रिम नहर में पैडल बोटिंग भी की जा सकती है।

हजरतगंज मार्केट


हजरतगंज मार्केट, लखनऊ का केंद्र है जो शहर के परिवर्तन चौक क्षेत्र में स्थित है और लखनऊ का सबसे प्रमुख शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स है। इसे 1810 में अमजद अली शाह ने बनवाया था यह मार्केट पहले क्‍वींस मार्ग पर स्थित था जहां अंग्रेज अपनी गाडि़यां और बग्‍घी चलाने जाया करते थे। समय बीतता गया और वर्तमान में यह शहर की सबसे प्रमुख सड़क और बाजार है I हजरतंगज बाजार में कई छोटे- छोटे बाजार, शॉपिंग मॉल, उत्‍तम दर्जे के शोरूम, होटल, पीवीआर थियेटर, रेस्‍टोरंट, फूड कोर्ट और कई नामचीन कार्यालय भी हैं। आप इस बाजार में आकर सभी चीजों को खरीद सकते हैं जिनमें नवीनतम कारें, ज्‍वैलरी, प्राचीन वस्‍तुएं, हस्‍तशिल्‍प सामान व अन्‍य वस्‍तुएं आराम से खरीदी जा सकती हैं। लखनऊ के खास चिकेन के कपड़े भी यहां से खरीदे जा सकते हैं।