Monday, 14 September 2015

Coachin Hindi

कोच्चि
कोच्चि एक अनूठा पर्यटन स्थल है और अपने जीवनकाल में इसे एक बार अवश्य देखना चाहिए। यह शानदार शहर भारत का प्रमुख बंदरगाह शहर है और यह अपने शक्तिशाली अरब सागर के पानी पर इठलाता है। कोच्चि, जो पहले कोचीन के नाम से जाना जाता था केरल के एर्नाकुलम जिले के अंतर्गत आता है। कोच्चि का नाम मलयालम के शब्द ‘ कोचु अजहि’ के नाम पर पड़ा है जिसका अर्थ है ‘छोटी खाड़ी’, जो इस बंदरगाह शहर के लिए उपयुक्त है। इस शहर का वर्णन कई प्राचीन यात्रियों के लेखन में किया गया है क्योंकि यह हमेशा से ही विश्व के लोगों का पसंदीदा गंतव्य रहा है।कोच्चि में प्राचीन और नवीन का समृद्ध मिश्रण है जो विभिन्न लोगों की पसंद और आवश्यकता के अनुकूल है। आज भी यह शहर विश्व भर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 
चोट्टानिकारा मंदिर
चोट्टानिकारा मंदिर, जहां चोट्टानिकारा भगवती की पूजा की जाती है, केरल के सबसे प्रख्यात मंदिरों में से एक है। माना जाता है कि सैंकड़ों लोग जो यहां आध्यात्मिक प्यास बुझाने एवं देवी की उपासना करने आते हैं, उन पर देवी भगवती का आर्शीवाद बरसता है। धार्मिक भावनाओं के अलावा, मंदिर एक तत्कालीन युग के वास्‍तु की नित्‍य गवाही के रूप में खड़ा है। यहां मंदिर में भगवती के तीन रूपों की पूजा की जाती है। सुबह भगवती की सरस्वती के रूप में पूजा की जाती है, दोपहर को लक्ष्मी के रूप में और शाम को देवी दुर्गा के रूप में (सफेद, लाल और नीले रंग में क्रमशः लिपटी) पूजा की जाती है।
कोच्चि किला
कोच्चि किला कोच्चि शहर का एक हिस्सा है परंतु यह समुद्र के एक खंड के पार स्थित है। एक मज़बूत पुल कोच्चिकिले को बाकी की दुनिया से जोड़ता है। कोच्चि किले में संग्रहालय, महल, यहूदी उपासना गृह, हिंदू मंदिर, चर्च, ऐतिहासिक इमारतें, आर्ट गैलरी, पार्क, समुद्र तट, आयुर्वेदिक मसाज, रोड़ साइड कैफ़े और यादगार शॉपिंग उपलब्ध है। कोच्चि किले की अद्वितीयता इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में है जो इस क्षेत्र तथा आसपास की इमारतों में प्रतिबिंबित होती है। 
नौसेना समुद्री संग्रहालय
फोर्ट कोच्चि में स्थित भारतीय नौसेना समुद्री संग्रहालय भारतीय नौसेना के अंतर्गत आता है। संग्रहालय भारतीय नौ सेना की समुद्र शक्ति प्रदर्शित करता है। यह संग्रहालय सेना के गौरवशाली अतीत और आशाजनक भविष्य के बारे में जानने के लिए आदर्श स्थान है।
समुद्री संग्रहालय की सैर आपको भारतीय नौसेना की उस भूमिका को समझने में मदद करेगी जो भारतीय नौसेना ने 1965 और 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में निभाई थी।

सांता क्रूज़ कैथेड्रल
सांता क्रूज़ कैथेड्रल बेसिलिका कोच्चि आने वाले किसी भी पर्यटक के यात्रा कार्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। यह कैथेड्रल फोर्ट कोच्चि में स्थित है और भारत के प्रथम चर्च में से एक है। इसका स्था देश के मौजूदा आठ बेसीलिकाओं में है। यह गिरिजाघर शैली, स्थापत्य कला और भव्यता का शानदार संयोजन है। यह शहर की उन इमारतों में से एक है जो गॉथिक प्रभाव को प्रदर्शित करती है। इस इमारत में भित्ति चित्र और कैनवास पेंटिंग हैं जो ईसामसीह के जन्म और मृत्यु की कहानी बताते हैं। इस चर्च में अंतिम सपर की प्रतिकृति है जो चर्च का प्रमुख पर्यटन आकर्षण है।
सेंट फ्रांसिस चर्च
सेंट फ्रांसिस चर्च भारत का पहला यूरोपियन चर्च है जिसका निर्माण 1503 में किया गया। कई हमलों और अनगिनत समझौतों के साक्षी इस चर्च को कोच्चि के सांस्कृतिक इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। यह चर्चकोच्चि किले के बाजू में स्थित है। इस चर्च के साथ एक बहुत महत्वपूर्ण रोचक तथ्य यह जुड़ा हुआ है कि यह महान पुर्तगाली नाविक वास्को दा गामा से जुड़ा हुआ है। 
वेलिंग्टन द्वीप
वेलिंग्टन द्वीप उन क्षेत्रों में से एक है जो कोच्चि शहर के अधीन आते हैं। आज द्वीप जिस स्थान पर स्थित है वह कोच्चि झील के एक भाग से पुनर्निर्मित किया गया है। इस द्वीप को बनाने के लिए कई प्रयास किये गए क्योंकि झील को खोदी गई मिट्टी से भरना पड़ा। यह द्वीप कोच्चि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कोच्चि के बंदरगाह का प्रमुख स्थल है।
कैसे पहुंचें कोच्चि
कोच्चि देश के अन्य भागों और दुनिया से हवाई मार्ग, रेल और रास्ते द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आपको अपनी टिकिट अग्रिम में ही आरक्षित करवानी होगी क्योंकि कोच्चि पूरे वर्ष पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र रहता है।


Goa Hindi

गोवा जाने का सबसे बेहतरीन समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है। इस मौसम में यहां बहुतायत मेंपर्यटक आते हैं। जून से सितंबर तक यहां बहुत अधिक वर्षा होने के कारण इस मौसम में यहां पर्यटक कम ही आते हैं। ईसाइयों की बहुलता के कारण क्रिसमस के समय गोवा में बहुत सारे सांस्कृतिक आयोजन होते हैं, जिनका आनंद लेने के लिए पर्यटक इस समय विशेष तौर पर गोवा आते हैं।

  देखने योग्य स्थान - पणजी, वास्को दा गामा, मारगांव, मापुसा, पोंडा, ओल्ड गोवा, छापोरा, वेगाटोर, बेनॉलिम, दूधसागर झरने। यहां के सांस्कृतिक स्थल, संग्रहालय, पुरा महत्व का संग्रह आदि है। इसके अलावा गोवा का अगुडा किला भी प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है।

पणजी
वर्तमान गोवा, पणजी का पर्यायवाची है।बेशक यह सबसे बड़ा शहर नहीं है और न ही सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है; लेकिन फिर भी यही जगह सभी कार्यों का केंद्र बनती है।पणजी का शाब्दिक अर्थ है,’वह भूमि जहाँ कभी बाढ़ नहीं आती’। यह जगह 7मी. की औसत उंचाई पर स्थित है तथा यहाँ प्रवेश करते ही आपको यह आभास हो जाएगा कि गोवा के बाकी शहरों की अपेक्षा यह शहर कुछ अधिक गतिशील है। लेकिन फिर भी, अधिकतर दूसरे महानगरों की अपेक्षा कम गतिशील होने के कारण शहरी लोग यहाँ छुट्टियों का पूरा मज़ा ले सकते हैं।
पणजी में गोवा का पैतृक संग्रहालय देखने योग्य है और साथ ही यहाँ होने वाली व्यापारिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियाँ अद्भुत हैं जो गोवा की पहचान हैं। इस संग्रहालय में गोवा की रबड़ की खेती से लेकर लवण कंपनियों तक, प्रत्येक चीज़ को दर्शार्या गया है। यही पर ’लेजेंड ऑफ बिगफुट’ का दिलचस्प प्रदर्शन भी देखा जा सकता है।
वर्तनाम समय में ’ बिगफुट ’ एक विशाल मंच बन चुका है जहाँ अनेक कार्यक्रम तथा अभिनय किए जाते हैं। यदि आप पणजी में ईडीसी कांप्लेक्स के पास हैं तो आप आसानी से गोवा के स्टेट म्यूजि़यम तक पहुंच सकते हैं 8000 वस्तुएँ प्रदर्षित की गई हैं जिनमें मिट्टी के प्राचीन बर्तन, लकड़ी की प्राचीन वस्तुएँ तथा शिल्पकला, हिंदु व जैन धर्मग्रंथों को दर्शाती विभिन्न पेंटिंग सम्मिलित हैं। हर साल लाखों की संख्या में छात्र, कलाप्रेमी तथा जिज्ञासु पर्यटक गोवा का स्टेट म्यूजि़यम देखने के लिए आते हैं।
मांडवी नदी पर सुबह और शाम के अद्भुत नज़ारें देखने के लिए आप बैंसतरिम पुल पर जा सकते हैं जिसे स्थानीय लोगमेटा ब्रिज कहते हैं। पणजी अपने धार्मिक स्थानों जैसे सेंट कैथरीन की चैपल तथा पणजी चर्च के लिए भी प्रसिद्ध है। हिंदु लोग अकसर महालक्ष्मी तथा मारुति मंदिर देखने के लिए आते हैं।

वास्को दा गामा
वास्को दा गामा जिसे स्थानीय लोग वास्को कहते हैं, एक तेज़ और हलचल भरा शहर है। हवाई अड्डे के पास होना इस शहर का एक मुख्य पहलू है जो इस जगह को महत्वपूर्ण बनाता है। बैना, हंसा, बोगमालो और मज़ेदार नाम वाला दादी माँ होल, सभी तट प्रसिद्ध हैं जहाँ हर जगह से पर्यटक आते हैं। असलियत में यह तट बहुत छोटा है, लेकिन शैक के व्यवसायीकरण से दूर यह पूरी तरह से प्राकृतिक है और गोवा तथा वास्को के सुंदर छोटे सीनों में से एक है। यहाँ आप पुर्तगालियों के समय से गोवा के नौसेना इतिहास का व्यावहारिक प्रदर्शन देख सकते हैं। वर्का बीच के पास मारगाओ बंदरगाह के प्रवेशद्वार पर 1624 में निर्मित मारमुगाओ किला स्थित है। यह जगह ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है जहाँ कुछ सुसंरक्षित शिलालेख हैं।

 मापुसा
मपुसा, उत्तरी गोवा में एक टाऊनशिप है जो बागा, अंजुना और कैलेंग्यूट बीच के बहुत पास है। इस प्रदेश की राजधानी, पणजी से लगभग 13कि.मी. दूर यह जगह यात्रियों के लिए किफायती है। अक्तूबर से दिसंबर के बीच आने वाले यात्रियों के लिए यहाँ होटल सुविधा बेहतर है। शुक्रवार बाज़ार के लिए प्रसिद्ध, मपुसा में पास के गाँवों से भी फे़रीवाले अनोखी हस्तकला, कृषि उत्पाद, ताज़े फल तथा अन्य एथनिक सामान बेचने के लिए आते हैं। मपुसा अपने तरह-तरह के सीफूड के लिए भी जाना जाता है। पणजी और गोवा के दूसरे शहरों के लिए मपुसा से नियमित बस सेवा उपलब्ध है।  

मडगांव दक्षिण गोवा में एक छोटी सी बस्ती है, जो एक किलोमीटर के दायरे में होते हुए बहुत ही आकर्षक जगह है। इस जगह से दक्षिण गोवा के कई महत्त्वपूर्ण  समुद्र तट निकट हैं जिस वजह से यहाँ पर्यटकों की भारी आमद देखी जा सकती है। प्रसिद्ध चर्चों और मंदिरों के अलावा एक बात और है जो इस जगह को विशेष दर्जा देती है।
गोवा के बीच - गोवा अपने बीचो के लिए भी प्रसिद्ध है I बागा, कैलेंग्यूट, अंजुना इत्यादि प्रसिद्ध बीच है

गोवा के नेशनल पार्क - गोवा में कई संग्रहालय व अभयारण्य है। बोंडला अभयारण्य, कावल वन्य प्राणी अभयारण्य, कोटिजाओ वन्य प्राणी अभयारण्य आदि प्रमुख है।
 
धार्मिक स्थल में आप बैसिलिका ऑफ बॉम जीसस (सेंट कैथरीन्स), कैथेड्रल ऑफ सेंट काजेतान, दत्त मंदिर, चर्च ऑफ सेंट फ्रांसिस, मंगेश श्री महालसा आदि देख सकते हैं। गोवा के ऐतिहासिक चर्च व खूबसूरत मंदिर भी पर्यटकों को गोवा में छुट्टियां बिताने को आमंत्रित करते हैं।

गोवा के ऐतिहासिक चर्चों में सेंट फ्रांसिस, ऑफ असीसी, होली स्पिरिट, पिलर सेमिनरी, सालीगांव, रकोल आदि चर्च है। इसके अतिरिक्त सेंट काजरन चर्च, सेंट आगस्टीन टॉवर, ननरी ऑफ सेंट मोनिका तथा सेंट ऐरक्स चर्च भी प्रसिद्ध है।



गोवा कैसे पहुंचें -
गोवा का निकटतम हवाई अड्डा डबोलिन हवाई अड्डा है, जो गोवा से लगभग 29 किमी दूर है। गोवा के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और चेन्नई से सीधी विमान सेवा उपलब्ध है। 

गोवा 'कोंकण रेलवे' से जुड़ा है अत: ट्रेन से भी आप आसानी से गोवा पहुंच सकते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा भी गोवा का सीधा संबंध मुंबई, बेंगलुरू, पुणे आदि शहरों से है।
 


Kolkatta Hindi

कोलकाता
यदि भारत को सांस्कारिक रूप से मजबूत और इसकी जडें पारंपरिक रूप से गहरी मानी जाती हैं तो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को देश का दिल माना जाता है। इस शहर को पहले कलकत्ता के नाम से जाना जाता था जो अंग्रेजों के ज़माने से ही हमारे देश का सांस्कृतिक केंद्र रहा है। कोलकाता के लोगों को कई दशकों से साहित्य और कला प्रदर्शन के लिए सराहा जाता रहा है। दुर्गा पूजा, दीवाली और दशहरे के कुछ ही दिनों पहले मनाई जाने वाली काली पूजा जैसे त्योहारों को मनाने के तरीके और उनके द्वारा अपने घरों को सजाने के तरीके से उनके कला प्रेम के स्पष्ट सबूत मिलते हैं। कोलकाता और उसके आसपास बहुत से पर्यटक आकर्षण हैं जैसे विक्टोरिया मैमोरियल, इंडियन म्यूज़ियम, ईडेन गार्डन, साइंस सिटी और भी बहुत कुछ। यहाँ बहुत सी एतिहासिक इमारतें हैं जैसे जीपीओ और कलकत्ता हाईकोर्ट, जो पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं।
हावड़ा ब्रिज
कोलकाता की यात्रा हावड़ा ब्रिज देखे बिना और उसकी तस्वीरों की यादगार निशानी के बिना पूरी नहीं हो सकती। निलंबित पुल का निर्माण ब्रिटिश राज में किया गया था जिसे 1943 में वापस बनाया गया और वह कई बॉलीवुड और हॉलीवुड की फल्मों में अमर हो गया। काफी पुराना हावड़ा ब्रिज को रवीन्द्र सेतु के नाम से भी जाना जाता है।
इसकी पहचान कोलकाता और आपसपास के टाउनशिप से कहीं ज्यादा है। कोलकाता इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर उड़ते समय हावड़ा ब्रिज का वैभव अनायास ही आपका ध्यान आकर्षित कर लेगा। 
विक्टोरिया मैमोरियल
विक्टोरिया मैमोरियल भारत में अंग्रेजी राज को दी गई एक श्रद्धांजलि है, इसे पुनः निर्मित किया गया था और यह ताजमहल पर आधारित था। इसे आम जनता के लिए 1921 में खोला गया था, इसमें शाही परिवार की कुछ तस्वीरें भी हैं। इन बेशकीमती प्रदर्शन के अलावा पर्यटक विक्टोरिया मेमोरियल की ख़ूबसूरत संरचना को देखने यहाँ आते हैं। यह कोलकाता के सबसे मशहूर दर्शनीय स्थलों में से एक है।

बिड़ला औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकीय संग्रहालय

भारत में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बिरला की रुचि को साथ रखते हुए इस म्यूज़ियम का उद्घाटन 1959 में किया गया था। इसमें कुछ पुराने तकनीकी चमत्कार जैसे भाप इंजन, ग्रामोफोन, साउंड रिकार्डर, टेलीफोन, रोड रोलर और एक अच्छी तरह संभाल कर रखी गई पुराने जमाने की रोल्स रॉयस फेंटम 1 भी शामिल है।

पार्क स्ट्रीट और कामक स्ट्रीट

पार्क स्ट्रीट जो कामक स्ट्रीट के पास ही है, दोनों ही दक्षिण कोलकाता के आधुनिक शॉपिंग क्षेत्र हैं, जो विश्व के बेहतर ब्रांड उपलब्ध कराते हैं। इन क्षेत्रों में स्ट्रीट शॉपिंग आपको प्रीमियम वस्तुओं पर खासी छूट दिला सकती है। चाहे आप कोलकाता व्यापार के सिलसिले में गए हो या छुट्टियां बिताने, पार्क स्ट्रीट और कामक स्ट्रीट पर टहलना आपके लिए उपयोगी साबित होगा।
भारतीय संग्रहालय
कोलकाता का भारतीय संग्रहालय भारत का सबसे बड़ा और विश्व का सबसे पुराना संग्रहालय होने का दावा करता है। यहाँ विभिन्न युगों के सामान्य ज्ञान से लेकर मानव विज्ञान और विज्ञान का प्रदर्शन किया गया है। यह ब्रिटिश राज पर विशेष जोर देता है। इसके अलावा यह तिब्बती, बर्मी और मुगल प्रदर्शन की भी सुविधाएँ देता है।

खानपान

बंगाली, चावल और दाल की करी के साथ मिलाकर बनाई गई स्वादिष्ट मछली के लिए जाने जाते हैं। शहर में हर जगह बहुत कम कीमत पर स्थानीय भोजन परोसने वाले रेस्त्रां और भोजनालय हैं। यदि आप कोलकाता जाएँ तो शहर में स्थानीय खाद्य दुकानों पर जाना न भूलें। बंगाली मिठाइयाँ पूरे देश में लोकप्रिय हैं, संदेश, मिष्ठी दोई (मीठा दही) और बहुत प्रसिद्ध रस मलाई का स्वाद जरूर चखें। यदि आप कुछ रोमांचक सा महसूस करना चाहते हैं या आपको एक बदलाव की जरूरत है तो चाइना टाउन की यात्रा आपको कुछ स्वादिष्ट भारतीय मसाले वाले चाइनीज़ फूड का अनुभव करा सकती है।  

कोलकाता तक कैसे पहुँचें
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की राजधानी है, यह सड़क, रेल और हवाई मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।